Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

नहर में 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से फैली सनसनी

विशेष संवाददाता 18-06-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1718730715291.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरौली स्थित नहर में मंगलवार की शाम करीब 4 बजे 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देख ग्रामीण व राहगीरों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकल कर शिनाख्त करने का प्रयास करने लगी। राहगीरों ने मृतक की पहचान स्टेशन बाजार निवासी पारसनाथ गोस्वामी (70) के रुप में की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पारसनाथ गोस्वामी के बड़े भाई रामजन्म (75) की मृत्यु सोमवार रात 10 बजे हो गई थी। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे दाहसंस्कार हुआ। जिसमें मृतक पारसनाथ गोस्वामी भी शामिल थे। दाहसंस्कार के बाद सभी लोग घर चले गये लेकिन मृतक घर न जाकर कही अन्यत्र चले गए तथा शाम 5 बजे मौत की सूचना मिला तो परिजनों का दुःख काफी बढ़ गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।  मृतक चाय व नाश्ते की दुकान स्टेशन बाजार में लगाकर अपने परिजनों का जीवन यापन करता था।

Post navigation

Previous: पच्चीस हजार का इनामियां बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
Next: पानी टंकी परिसर में संदिग्ध हालत मे मिला युवक का शव हत्या की आशंका

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.