Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

मकान खाली देखकर चोरों ने किया हाथ साफ

विशेष संवाददाता 26-04-2024
khabarimg

गाजीपुर। पूरे परिवार के साथ अपने रिश्तेदारी में शादी में जाना गृहस्वामी को महंगा पड़ गया। चोरों ने खाली मकान देखकर लाखों के आभूषण सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया।             
जंगीपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने नगर के शास्त्रीनगर के वार्ड नं 6 का बंद मकान को निशाना बनाया‌। चोरों ने आलमारी खोलकर  उसमें रखे सोने की चैन, मंगलसूत्र, कनफूल, मांगटीका, पायल, करधनी समेत अन्य कीमती सामान भी उठा ले गए। गृहस्वामी के अनुसार, चोरों ने करीब ढाई लाख की सामग्री गायब कर दी।
पीड़ित परिवार जब रिश्तेदारी से वापस लौटा तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने जंगीपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।
बताया गया कि जंगीपुर नगर के वार्ड नं 6 के निवासी रामनारायन विश्वकर्मा जब अपने  रिश्तेदारी में शादी सम्पन्न होने के बाद वापस घर  आया तो मकान के मुख्य गेट का टूटा ताला देखकर उसका माथा ठनका। भागकर जब वह कमरों तक गया तो घर का सामान तितर-बितर था। आलमारी, बेड, बक्सा टूटा था और गहने व अन्य सामान नदारत थे।

जंगीपुर थाना प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद और पीड़ित पक्ष के लोगों का बयान लिया गया है‌ शीघ्र ही चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों को पकड़ कर पर्दाफाश किया जायेगा।

Post navigation

Previous: महादेवी वर्मा की कविताएँ, कहानियां और संस्मरण पूर्व की भांति आज भी  प्रासंगिक : रुचि मिश्रा
Next: पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता पन्द्रह लाख रुपए की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.