Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

सैदपुर भीतरी रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी

विशेष संवाददाता 08-03-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarlogo

गाजीपुर। सैदपुर भीतरी रेलवे स्टेशन के पूर्वी पैनल के पास एक अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मिर्जापुर ग्राम पंचायत के पाही पर गांव के ग्रामीणों ने बीती रात शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सैदपुर पुलिस महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने युवती की उम्र, कद-काठी और पहनावे का विवरण दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे खंभे की जानकारी के आधार पर जीआरपी को भी सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय के मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

हत्या या दुर्घटना? ग्रामीणों में चर्चाएं तेज
इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में चर्चाओं का दौर जारी है। कुछ लोग इसे दुर्घटना मान रहे हैं, तो कुछ इसे हत्या की आशंका से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है।

Post navigation

Previous: स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय 33वां जनपदीय रोवर्स एवं रेंजर्स समागम का भव्य शुभारंभ
Next: गायघाट मोड़ से 90 पाउच अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.