Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, तिलक समारोह में जा रहे सात लोग घायल

ब्यूरो 19-04-2025
IMG-20250419-WA0006.jpg

नोनहरा। नोनहरा थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव के पास शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गेहूं से लदे एक ट्रैक्टर और एक स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, चौरी गांव के रहने वाले पंकज यादव, अजीत यादव, रामविलास, सुदर्शन यादव, अनिल यादव, राम मनोज और सुग्रीव यादव एक स्कॉर्पियो में सवार होकर गाजीपुर में एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी कैथवलिया के समीप पहुंचते ही उनकी गाड़ी विपरीत दिशा से आ रहे एक गेहूं लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल गाजीपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस हादसे के चलते गाजीपुर-बलिया मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में नोनहरा पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे करवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। नोनहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना के समय ट्रैक्टर गाजीपुर से कठवामोड़ की ओर जा रहा था, जबकि स्कॉर्पियो गाजीपुर की तरफ आ रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Post navigation

Previous: The Evolution of Online Slot Gaming: Strategic Engagement and the Rise of Real-Money Play
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत अंतरिक्ष सप्ताह का आयोजन

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.