Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पिंक बूथ महिला सहायता केंद्र का पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया शुभारंभ

विशेष संवाददाता 09-06-2024
1717893219787.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित ब्लाक तिराहे पर महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु नवनिर्मित पिंक बूथ का शनिवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
वही इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से नगर के प्रमुख तिराहे पर महिला सहायता हेतु पिंक बूथ स्थापित किया गया है। पिंक बूथ में हर समय महिला पुलिसकर्मी की तैनाती रहेगी। प्रमुख बाजार होने की वजह से महिलाओं का यहां प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है। मातृ शक्ति अपनी परेशानी को बेहिचक पिंक बूथ पर आकर कह सकती हैं। महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने निर्देश किया कहा कि महिलाओं की समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण कर उन्हें संतुष्ट किया जाय। उक्त मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव, दिलदार नगर के थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, सुहवल राजेश कुमार त्रिपाठी, गहमर अशोक कुमार मिश्रा, रेवतीपुर राजेश कुमार त्रिपाठी, नगसर संतोष कुमार राय, सोनू गौड़, चंदन तिवारी, गिरधारी सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजन त्रिवेदी आदि पुलिस कर्मी
मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: पति-पत्नी को मिली आजीवन कारावास की सजा
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश फार्म के लिए अंतिम मौका,02 जुलाई से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.