Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पति-पत्नी को मिली आजीवन कारावास की सजा

विशेष संवाददाता 07-06-2024
IMG-20240607-WA0096.jpg

गाजीपुर। जिला जज संजय कुमार की अदालत में शुक्रवार को चावल चुराने की विवाद में हुए हत्या के मामले में पति पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए प्रत्येक पर 16-16 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया है। अभियोजन के अनुसार थाना सुहवल गांव मलसा निवासी रुखिया देवी ने थाना सुहवल में इस आशय की तहरीर दिया कि दिनांक 25 मार्च 2021 को उसकी मौसी के देवर दीनदयाल उनकी  लड़की अंजनी व कंचनी व लड़का अभय ने उसके पति लालचंद व ननद पुतुल व मुन्नी को  चावल के चोरी की विवाद के कारण लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से मार पीट कर लहूलुहान कर दिया तीनो को बेहोसी के हालत में अस्पताल लाया गया जहां से उसको ईलाज हेतु वाराणसी रेफर किया गया दौरान ईलाज पुतुल देवी की मौत हो गई। वादी की सूचना पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ दौरान विवेचना पुलिस ने आरोपित अंजनी,कंचनी व अभय का घटना में संलिप्तता न पाए जाने पर उनका नामो का लोप करते हुए आरोपित कौशल्या देवी व दीनदयाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और विवेचना उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने कुल 16 गवाहों को पेश किया सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। शुक्रवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त सजा सुनाते हुए अभियुक्तों को जेल भेज दिया।।

Post navigation

Previous: मांग पूरी नहीं हुई तो प्रधान करेंगे आंदोलन,सौंपा पत्रक
Next: पिंक बूथ महिला सहायता केंद्र का पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया शुभारंभ

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.