Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर एलआईसी एजेंट का शव मिलने से हड़कंप

ब्यूरो 22-04-2025
khabarimg


जमानिया। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 58 वर्षीय अरविन्द नारायण सिंह के रूप में हुई है, जो जमानिया थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के निवासी और स्वर्गीय केदारनाथ सिंह के पुत्र थे।

घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज मुन्ना लाल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मेमो के माध्यम से प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक अरविन्द नारायण सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में एजेंट थे और किसी काम से इलाहाबाद गए हुए थे। बताया जा रहा है कि वे इलाहाबाद से किसी अज्ञात ट्रेन से अपने घर लोदीपुर लौट रहे थे, तभी यह दुखद घटना घटी। परिजनों ने बताया कि अरविन्द सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार देर शाम बडेसर गांव स्थित गंगा घाट पर कर दिया गया। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस इस मामले की सभी संभावित पहलुओं से गहराई से छानबीन कर रही है।

Post navigation

Previous: गाजीपुर दिशा समिति की बैठक स्थगित
Next: गाजीपुर को मिला नया जिलाधिकारी, अभिनव कुमार ने संभाला पदभार

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.