Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन

विशेष संवाददाता 13-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
14 (8)

लखनऊ। दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान, बक्शी का तालाब, इंदौरा बाग, लखनऊ में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए दो दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन, सामुदायिक सहभागिता और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु समिति के सदस्यों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को प्रशिक्षित करना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानिदेशक एल. के. वेंकटेश्वर लू रहे, जिन्होंने मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर वरुण विद्यार्थी, मान. उदय, अपर निदेशक बी.डी. चौधरी, डायरेक्टर आरआईडी जे.एस. परमार और पूर्व लोक सेवा आयोग सदस्य कृष्ण वीर सिंह शाक्य सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

गाजीपुर से भी प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

इस प्रशिक्षण में गाजीपुर जनपद से बिपिन कुमार शुक्ल, फशीहा जमानी सहित अन्य जिलों से आए मास्टर ट्रेनर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय संदर्भदाताओं ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर गहन विचार-विमर्श किया।

प्रमुख संदर्भदाता एवं विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श

प्रशिक्षण सत्रों में विद्यालय प्रबंधन, सामुदायिक सहभागिता, नीति कार्यान्वयन और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रमुख संदर्भदाता व विशेषज्ञों में शामिल थे:

डॉ. फैजान इनाम (राज्य सलाहकार, समग्र शिक्षा)‚ माधव जी तिवारी (वरिष्ठ विशेषज्ञ, सामुदायिक सहयोग)‚ रंजीत (सलाहकार, शारदा कार्यक्रम – लर्निंग बाय डूइंग) आर.एन. सिंह (समर्थ कार्यक्रम)‚  सरिता सिंह (बालिका शिक्षा)‚ सोनल राठौर (बाल एवं विद्यालय स्वच्छता, ऑपरेशन कायाकल्प)‚ डॉ. मुकेश सिंह (समग्र शिक्षा)‚ शिवम मिश्रा (प्री-प्राइमरी शिक्षा)‚ तरुण सिंह (पोषण विशेषज्ञ एवं एमडीएम सलाहकार) आदि ।

प्रशिक्षण से प्रतिभागियों को मिली प्रेरणा

प्रशिक्षकों ने विद्यालय प्रबंध समिति की भूमिका, उत्तरदायित्व और निर्णय लेने की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला। यह प्रशिक्षण शिक्षकों, अभिभावकों और समिति सदस्यों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ, जिससे उन्हें विद्यालय प्रबंधन में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिली। शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने के इस प्रयास की सभी प्रतिभागियों ने सराहना की।

Post navigation

Previous: सेवानिवृत्त सूबेदार वशिष्ठ नारायण राय का 97 वर्ष की आयु में निधन
Next: भुड़कुड़ा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.