Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

अचानक सैकड़ो भेड़ मरने से हड़कम्प

ब्यूरो 14-05-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210514-WA0017

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मलसा गांव में गुरुवार कि देर रात करीब 2 बजे संदिग्ध परिस्थिति में 217 भेड़ों से मरने से गांव में हड़कंप मच गया और दिन पर यह गांव सहित आस पास के क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। बड़ी संख्या में भेड़ों कि मौत की सूचना पर तहसील‚ पुलिस एवं पशुपालन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया।

मलसा गांव निवासी राघवशरण पाल एवं भैरोनाथ पाल ने बताया कि प्रतिदिन कि भाति बुधवार को भी शाम 4 बजे भेड़ों को चराने के बाद हाते में बंद कर दिया। जिसके बाद गृहस्थी का काम निपटाने के बाद परिवार के सभी सदस्य रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद सो गये। देर रात करीब दो बजे जब शौच करने के लिए आंख खुली तो हाते में कोई चहल पहल नहीं सूनाई दिया। जिसके बाद हाते में जा कर देखा तो एक के ऊपर एक भेड़ मरी पड़ी थी। जिसके बाद वह चिखने चिल्लाने लगा। विलाप करने की आवज सून कर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गये। जिसके बाद मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस एवं तहसील के अधिकारी कर्मचारी को दी। घटना की सूचना पर तहसील प्रशासन के साथ पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पशुपालन विभाग के डॉक्टर ने भेड़ों का अंग परीक्षण किया। वही अंग परीक्षण के बाद सभी भेड़ो को गड्ढा कर उसमें दफना दिया गया। इस दौरान तहसीलदार घनश्याम ने ग्रामीणों को समझाया कि यह किसी महामारी के कारण नहीं हुआ है। भेड़ो का परीक्षण डॉक्टर द्वारा किया गया है। इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। आप सभी लोग कोविड के नियमों का पालन करें। इस संबंध में पशु डॉक्टर डॉ संतोष कुमार ने बताया कि कुल 217 भेड़ मृत पाये गये है। जिसमें से राघवशरण पाल का 170 और भैरोनाथ पाल का 47 भेड है। मृत भेड़ो में 58 नर‚ 159 मादा है। अंक परीक्षण के बाद ज्ञात हुआ कि इन भेंड़ो कि मौत फूड प्वाइजनिंग की वजह से हुई है। बाद में पूछताछ में पता चला कि एक दिन पूर्व घर में तिलक था। जिसका बचा हुआ खाना भेड़ो को खिलाया गया था। जिस कारण से फूड प्वाइजनिंग हो गयी थी और भेड़ों कि मौत हुई है। गांव में अफवाह उड़ाया जा रहा है जो ठीक नहीं है। इस अवसर पर निलेश मौर्य‚ राजेन्द्र यादव‚ लेखपाल बेचू राम सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: बरुइन में हुआ कोरोना जॉच
Next: अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.