Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत

विशेष संवाददाता 02-11-2024
1000034745.jpg

गाजीपुर। खानपुर थानाक्षेत्र के लौलेहरा ग्रामसभा अंतर्गत उजरौटी निवासिनी सविता बिंद (17) पुत्री सुखदेव बिंद की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी घटना की जानकारी मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लौलेहरा ग्रामसभा अंतर्गत उजरौटी गाँव निवासिनी सविता बिंद (17) पुत्री सुखदेव बिंद धान की फसल कटाई कर घर लौट रही थी तभी गाँव निवासी रामलखन बिंद अपने फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए प्रतिबंधित कटीले तारों से घेराव किया था और उसमें करंट सप्लाई किया था जिसके चपेट में छात्रा सविता चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। वही बगल खेतो में फसल की कटाई कर रही महिला जब सविता को कटीली तार के पास गिरी हुई देखी तो शोर मचाते हुए दौड़ पड़ी वही शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और सप्लाई कटवा कर सविता को सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची खानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना की जानकारी होते ही मृतका सविता की माँ गीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पाँच बहनों में तीसरी नम्बर पर सविता पढ़ने में काफी होनहार थी। बहन की मौत की खबर सुनकर इकलौते भाई विशाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मामला सज्ञान में है मृतका के बाबा रामाबिंद के तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही हैं।

Post navigation

Previous: पटाका फोड़ने के विवाद में हुई हत्या मामले में अभियुक्ता सहित तीन हत्यारोपी गिरफ्तार
Next: बैलेंस चेक कर 37 रुपये देख रेलवे से रिटायर्ड बुजुर्ग का माथा चकराया

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.