Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, तलाश जारी

विशेष संवाददाता 22-03-2025
IMG-20250322-WA0040.jpg

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के वराहरूप गंगा घाट पर शनिवार दोपहर एक किशोर दोस्तों के साथ नहाते समय गंगा में डूब गया। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बावजूद किशोर को खोजने में सफलता नहीं पाई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सैदपुर पुलिस ने स्थानीय नाविकों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेखपुर खलवा गांव निवासी अभिदीप (पुत्र बाबूलाल) अपने दोस्तों देवेंद्र, चंदन और विशाल के साथ शनिवार को वराहरूप गंगा घाट पर नहाने के लिए आया था। नहाते समय अभिदीप अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक वे कुछ कर पाते, अभिदीप गंगा में समा गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद तैराक युवकों ने किशोर को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय नाविकों की मदद से गंगा में डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

डूबा किशोर अभिदीप अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके दो भाई और एक बहन हैं। वह कक्षा 11 का छात्र था। उसके पिता बाबूलाल रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी में नहाते समय सतर्कता बरतने की अपील की है और नाविकों को भी तलाश अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

Post navigation

Previous: हीट वेव से बचाव के लिए डीएम ने की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Next: नगर पंचायत दिलदारनगर में अजूबा पक्के स्लैब के नीचे कच्चे मकान

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.