Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह

अनिल कुमार 12-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
231

गाजीपुर। करंडा ब्लॉक अंतर्गत नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मैनपुर का 45वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसपी डा. ईरज राजा ने भाग लिया। सभी अतिथियों का अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डा. संगीता बलवंत और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पिंडरा विधायक डा. अवधेश सिंह द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करने के साथ की गई। प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1984 से युवा दिवस मनाया जा रहा है और उन्होंने शिकागो धर्म सम्मेलन का उल्लेख करते हुए विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यह भी बताया कि 1977 में विद्यालय की स्थापना की गई थी, जो पहले मड़ई में चलाया जाता था और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से इसे स्थापित किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान 1883 के विश्व धर्म संसद सम्मेलन पर आधारित नाटक की सभी दर्शकों ने सराहना की, जिसमें विवेकानंद जी का “भाइयों और बहनों” संबोधन बहुत प्रभावशाली रहा। इसके बाद भारत की संत परंपरा पर छात्र द्वारा प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा। “वृंदावन जाऊंगी” गीत पर बालिकाओं का नृत्य भी दर्शकों के बीच प्रशंसा का पात्र रहा।कार्यक्रम के अंतर्गत, व्यायाम और पीटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। पिंडरा विधायक डा. अवधेश सिंह ने विद्यालय में अमूल्य समय देने वाले 70 वर्षीय शिक्षक रविंद्र सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद दुर्गा के नौ रूपों पर आधारित महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका ने पंडाल में रोमांचक वातावरण बना दिया, जिससे नारी शक्ति का सारगर्भित परिचय हुआ।विशिष्ट अतिथि डा. एसपी ईरज राजा ने बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों की सराहना की, जबकि मुख्य अतिथि डा. संगीता बलवंत ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों से विवेकानंद के कथन “उठ जागो” से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का पालन करने की बात कही और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम के संदेश को साझा किया।

पिंडरा विधायक डा. अवधेश सिंह ने बच्चों के संस्कारयुक्त कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इसके लिए सभी अध्यापक और अभिभावक प्रणाम के पात्र हैं। उन्होंने बच्चों को नई तकनीक के उपयोग से पढ़ाई करने की सलाह दी और माता-पिता के महत्व को बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में स्थान प्राप्त छात्रों को मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर डीएस भास्कर मिश्रा, प्रधानाचार्य करुणा सागर सिंह, उमेश दुबे, शशिपाल सिंह घूरा, महेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश उपाध्याय, उदय भानु सिंह, आनंद सिंह, गुरचरण यादव, हरेंद्र यादव, नीतीश दुबे, चंद्रप्रकाश आर्य, भोला सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्णानंद द्विवेदी ने किया।

Post navigation

Previous: विद्युत विभाग की टीम से मारपीट मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार
Next: अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी समारोह व विवेकानन्द जयन्ती धूमधाम से सम्पन्

संबंधित खबरें

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.