Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

खेत में पानी देने गई किशोरी का शव गंगा में मिला, दो युवकों पर अपहरण और हत्या का आरोप

ब्यूरो 17-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250517-WA0000.jpg


जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी का शव शनिवार दोपहर गंगा नदी से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर किशोरी को बहला-फुसलाकर गायब करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वह कक्षा 9 की छात्रा थी और अपने चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी।
परिजनों के अनुसार, किशोरी शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे साइकिल से खेत में चरी की फसल में पानी देने के लिए निकली थी। जब वह खेत में पाइप बोरिंग से जोड़ने के बाद वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह गांव के श्मशान घाट के पास गंगा तट पर ग्रामीणों को किशोरी की साइकिल और चप्पल मिली, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अजय कुमार और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दयाराम दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी गांव के ही एक युवक और पास के एक गांव के एक अन्य युवक से बातचीत करती थी और दोनों युवक भी घटना के बाद से घर से लापता हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इन्हीं दोनों युवकों ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर गायब किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तत्काल गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में किशोरी की तलाश शुरू कर दी। दोपहर करीब 12:30 बजे किशोरी का शव गंगा नदी में गिरे एक पीपल के पेड़ की टहनियों में फंसा हुआ मिला। शव को बरामद कर कोतवाली लाया गया, जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि किशोरी के साथ क्या हुआ, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: जमानिया में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, डूहिया गांव से  ढाई लाख जुर्माना वसूला
Next: बरूईन में बच्चों को पढ़ा रहे युवक पर हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.