Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

चार पहिया वाहन और बाइक की टक्कर से नदी में गिरे युवक का शव नदी से बरामद

विशेष संवाददाता 12-11-2024
1000052233.jpg

गाजीपुर। बहरियाबाद बाजार के दक्षिण उदन्ती नदी पुल पर सोमवार की रात करीब नौ बजे चार पहिया वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी‌ टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार नदी में जा गिरा। नदी में जा गिरे बाइक सवार के शव को, काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने मंगलवार की सुबह करीब सवा दस बजे नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान इटावा जिला के उसराहार थाना अंतर्गत अगेनी गांव निवासी अमन कुमार (22वर्ष) पुत्र कमलेश कुमार के रूप में की गयी। बताया गया कि वह बहरियाबाद थाना क्षेत्र के उकरांव में किराए के मकान में रहकर गांव-गांव फेरी लगाकर गैस चूल्हा रिपेयर करने का काम करता था। सोमवार की रात लगभग नौ बजे छोटे सिलिंडर में गैस भरवाकर वह बहरियाबाद से उकरांव जा रहा था। इसी दरम्यान विपरीत दिशा आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल अमन कुमार उछलकर नदी में जा गिरा, जबकि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बाइक व चार पहिया वाहन पुल पर ही पड़ा रहा। सूचना पाकर हमराहियों संग मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस ने स्थानीय तैराकों की मदद से युवक की काफी खोजबीन कराया, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका। पुनः मंगलवार की सुबह आए गोताखोरों ने सवा दस बजे के आस-पास शव को ढूंढ निकाला। सूचना मिलने पर पड़ोसी जनपद आजमगढ़ में रह रहे मृतक के बड़े भाई सुभाष और इटावा से विकास भी देर रात थाने पहुंच गए। इस बाबत बहरियाबाद थानाध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक के भाई विकास की तहरीर पर बहरियाबाद निवासी कार चालक आशु जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post navigation

Previous: लावारिस घूम रहे व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
Next: भाजपा अपने उद्देश्यों पर लगातार कर रही है काम:शशिकांत

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.