Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

आग की लपटों से कई परिवारों की पूंजी जलकर हुई भस्म

विशेष संवाददाता 19-04-2024
IMG-20240419-WA0075.jpg

गाज़ीपुर। अप्रैल माह में पड़ रही भयंकर गर्मी और लू के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है‌। इसी बीच आग लगने की घटनाएं भी आये दिन बढ़ती जा रही हैं।
शुक्रवार को सादात थाना क्षेत्र के बक्सूपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर अचानक लगी आग  से चार परिवारों की रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं, वहीं सिमेन्ट के करकट भी आग की गर्मी टूट गये।  अज्ञात कारणों से लगी आग में सात बकरियां भी जल कर मर गयीं।
बताया गया कि दोपहर समय करीब ग्यारह बजे बक्सूपुर निवासी कैलाश राम पुत्र मग्गू राम के मकान के आगे बनायी गयी झोपड़ी अचानक आग की चपेट में आ गयी। परिजन जब तक कुछ जानते तब तक झोपड़ी पूरी तरह आग की चपेट में आ गयी। परिजनों की चीख पुकार पर जब आसपास के ग्रामीण पहुंचे तब तक मकान की सिमेन्टेड सीट भी आग के आगोश में चली गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर नियंत्रण पाया।
इस आग में कई गरीब परिवारों की सारी लेई पूंजी नष्ट हो गयी। नंदलाल पुत्र कैलाश राम ने बताया कि इस अग्निकांड में उसकी सात बकरियां भी जलकर मर गयीं हैं। उसने कहा कि एक रिक्शा ट्राली, एक साइकिल, ट्रक का पार्ट्स व तीन टायर, समरसेबल मोटर, स्टेबलाइजर, दस कुंतल गेहूं, पांच कुंतल चावल, चारा मशीन, घरेलू सामग्री, कपड़े तथा कपड़े में रखा 41 हजार रुपए नकद भी जलकर राख हो गया।
वहीं तेज हवा के चलते जलती झोपड़ी की चिंगारी करीब पचास मीटर दूर स्थित ढून्नु पुत्र रामहित और उसके आगे अनिल राम तथा अरविंद राम पुत्रगण बिस्सू की झोपड़ी  पर जा गिरी और तीनों लोगों की झोपड़ी ने भी आग पकड़ ली। इससे् उनकी झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़ा, कुर्सी तथा उनकी गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया।
घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू राम ने, कैलाश राम की मृत सात बकरियों का पोस्टमार्टम कराने हेतु पशु चिकित्सक को सूचना दी‌। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और घटना की रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की है।

Post navigation

Previous: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई रैली
Next: बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव सुरक्षा के बीच हुआ सम्पन्न

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.