Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • सूचना

नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म के मामले में कोर्ट ने सुनाई आरोपी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदण्‍ड

विशेष संवाददाता 14-02-2025
012 (2)

गाजीपुर। विशेष न्यायाधीश पास्को प्रथम राकेश कुमार सप्तम की अदालत ने शुक्रवार को नाबालिक पीड़िता को बहलाफुसला कर दुष्कर्म के मामले में 9 महीने में 28 तारीखो पर आरोपी को 20 साल की कारावास के साथ ही 30 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया है और साथ ही साथ अर्थदंड की राशि से 75 प्रतिसत राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है।

अभियोजन के अनुसार थाना कोतवाली निवासी एक वेक्ति ने थाना कोतवाली में इस आशय की तहरीर दिया कि 18 अक्टूबर 2023 को समय 4 बजे भोर में घर के पास मेरी नाबालिक बहन टहलने के लिए गई थी पड़ोस का ही शिव कुमार उर्फ राहुल ने मेरी बहन को बहलाफुसला कर कही भगा ले गया मैं अपने घर के छत पर सोया था उसी समय मेरी नीद खुली तो देखा कि बहन रो रही है उपरोक्त जबरदस्ती बहन को गाड़ी में बैठा कर कही ले गया। वादी की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और दौरान विवेचना पीड़िता को बरामद कर डॉक्टरी मुआयना कराने के उपरान्त न्यायालय में पीड़िता का बयान न्यायालय में अंकित कराया और आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया और विवेचना उपरान्त पुलिस ने शिव कुमार उर्फ राहुल व जीतन उर्फ जितेंद्र के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र 9 नवम्बर 2023 को पेश किया और माननीय न्यायालय में आरोपियों के विरुद्ध 13 मई 2024 आरोप तय हुआ और पत्रवाली गवाही हेतु 15 मई 2024नियत हुई। विशेष लोक अभियोजक प्रभुनारायण सिंह ने कुल 6 गवाहो को पेश किया। शुक्रवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए जीतन उर्फ जितेंद्र को दोषमुक्त कर दिया और वही शिव कुमार उर्फ राहुल को दोषी पाते हुए उपरोक्त सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया।

Post navigation

Previous: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रेस्ट ऑफ़ गाजीपुर 3 विकेट से विजयी
Next: ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर, ट्रेलर का ड्राईवर घायल

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.