Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत से मचा कोहराम

ब्यूरो 18-07-2021
IMG-20210718-WA0008

जमानियाँ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ईजरी ग्राम स्थित बनवासी बस्ती में पिछले चार दिन पूर्व अपने ससुराल आए 25 वर्षीय युवक की रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि बिहार राज्य के रोहतास जिले के अखोडी गोला थाना देवरियां गाँव निवासी रवि बनवासी (25) पिछले 13 जुलाई को अपने पत्नी व बच्चों संग इजरी बनवासी बस्ती अपने ससुराल घुरहु बनवासी के यहाँ आये हुए थे। रविवार को तड़के वह बाहर यह कह निकला कि कुछ देर बाद ढढनी से आ रहा हूँ लेकिन कुछ देर बाद वापस घर आते ही गिर पड़ा तथा मुँख से झाँग निकलने लगा। यह देख ससुराल वाले आनन फानन में अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पत्नी सहित ससुराल में कोहराम मच ग़या। जहर देकर मारे जाने की सूचना किसी ने डीआईजी वाराणसी को दी। जिसके बाद एहतियातन जमानियाँ व सुहवल थाने की पुलिस मौके पर पहुँच गई। तथा परिजनों को समझाबुझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम हेतु जिलामुख्यालय भेज दिया। मृतक की पत्नी सोखिया देवी ने आरोप लगाया कि हमारे पति को शराब में जहर देकर मारा गया है। मृतक अपने छह भाईयों में दूसरे नंम्बर पर था तथा मृतक के तीन पुत्र है। मृतक मजदूरी कर अपने परिजनों का जीवनयापन करता था। इस बाबत क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि युवक की मौत किन कारणों हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल जॉच की जा रही है।

Post navigation

Previous: ट्रेनों के पुनः ठहराव की मांग गहमर में शुरू हुआ आन्दोलन
Next: अभियान चला कर हटाया जाएगा अतिक्रमण

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.