Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात कारणों से लगी आग करीब सौ बीघा गेहूँ की फसल जल कर राख

विशेष संवाददाता 17-04-2024
img-20240417-wa01444966155505639241185.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम नईबजार स्थित खरगसीपुर मौजा में बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण करीब एक सौ बीघा खड़ी गेहूँ की फसल जल कर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार गॉव के पश्चिमी सिवान में खड़ी गेहूँ की फसल में अचानक आग की उठती लपटों को देख ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर खेतों की तरफ दौड पड़े लेकिन तेज हवा का साथ पाकर आग विकराल रूप धारण कर तेजी से अन्य खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल को अपने आगोश में कर गॉव के तरफ बढ़ने लगा। ग्रामीण लाठी व डंडा की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे तथा फायर बिग्रेड को सूचित किया। ग्रामीण व  फायर बिग्रेड की कड़ी मसक्कत से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोसी जनपद चन्दौली के ग्राम असना के सिवान से गेहूँ की खड़ी फसल में लगी आग पछुवा हवा का साथ पाकर तीब्र गति से खरगसीपुर मौजा के करीब एक सौ बीघा गेहूँ की खड़ी फसल को जलाकर राख कर दिया। असना से लेकर खरगसीपुर तक करीब 800 बीघा गेहूँ की फसल जलकर हो गया है। फायर बिग्रेड व ग्रामवासियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। थोड़ी भी लापरवाही होती तो आग गॉव को तबाह कर देता। आगलगी में नईबजार गॉव के जहागीर खाँ का 8 बीघा, असलम खॉ का 7 बीघा, अलीशेर खां का 3 बीघा, गनपत यादव का 3 बीघा व अफजल खाँ, जल्लू खाँ, मकसूद खाँ, लियाकत खॉ, मुहाइददीन खाँ, तैफीक खॉ सहित कई किसानों का गेहूँ की खड़ी फसल जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह मौके पर पहुँचकर पीड़ित किसानों को सांत्वना दिया तथा जल्द ही क्षतिपूर्ती दिलाने का भरोसा दिलाया। मौका मुआयना कर रहे लेखपाल विजय कुमार, मंतोष सिंह ने बताया कि आगलगी के कारण फसल के क्षति का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट उच्चाधिकारी को प्रस्तुत किया जायेगा।

Post navigation

Previous: हनुमान मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना दान पेटी का ताला तोड़ा
Next: लोभ लालच को छोड़ सही प्रतिनिधि का करे चुनाव- बीडीओ करंडा

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.