Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नवागत सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख लगाई फटकार

विशेष संवाददाता 19-10-2024
IMG-20241019-WA0309.jpg

गाजीपुर। सैदपुर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण जिले के नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पांडेय ने किया। अस्पताल में पहुंचते ही वो सबसे पहले प्रसव कक्ष में पहुंचे और वहां का जायजा लिया। वहां की स्थिति देखने के बाद वो एनआईसीयू वार्ड में पहुंचे और वहां तैनात महिला कर्मी से आवश्यक जानकारी ली और मशीनों के बारे में भी पूछा। वहां से वो महिला वार्ड व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार के कक्ष में पहुंचे। वहां सफाई आदि कराने के साथ ही भवन को दुरूस्त कराने को कहा। गंदगी देख नाराज हुए। वहां से वो चिकित्सकों के ओपीडी में पहुंचे। कहा कि चिकित्सकों के बैठने वाली जगह को तो कम से कम दुरूस्त होना ही चाहिए। वहां से वो टेली मेडिसिन कक्ष में पहुंचे। वहां तैनात एएनएम से पूछा कि एक दिन में कितने मरीजों को चिकित्सक देखते हैं। इसके बाद डॉ. दीपक पांडेय से पूछा कि इनकी मॉनीटरिंग कौन करता है। ना में जवाब मिलने पर टेलीमेडिसिन के लिए नोडल नियुक्त करने को कहा। वहां से वो एक्सरे कक्ष में पहुंचे। वहां पुरानी एक्सरे देखकर टेक्नीशियन रामप्रवेश यादव से आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद नई व आधुनिक मशीन लगवाने के लिए कहा। कहा कि इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करिए, मैं शासन तक मांग पहुंचाउंगा। इसके बाद इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। वहां टूटी फूटी स्थिति व तारों को खुले हाल में देख नाराज होकर दुरूस्त कराने को कहा। रोजाना की ओपीडी के बारे में पूछकर अस्पताल की सालाना कमाई का आंकड़ा निकाला। इसके बाद ऑपरेशन थियेटर में भी गए। वहां से महिला कक्ष में जाकर स्थिति देखी। लैब में जाने पर वहां का हाल देख भी सुधार करने को कहा। इसके बाद कार्यालय में गए और वहां जर्जर छत देखकर मरम्मत को कहा। कहा कि जब भवन ही जर्जर रहेगा तो काम कैसे होगा। इसके बाद कार्यालय में बैठकर उपस्थिति पंजिकाएं आदि देखी। कहा कि मेरे द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जाती रहेगी। इस मौके पर डॉ. अभय गुप्ता, डॉ. बीके राय, डॉ. केडी उपाध्याय, डॉ. रामजी सिंह, फार्मासिस्ट विपिन सिंह, श्यामभूषण, राकेश आदि रहे।

Post navigation

Previous: चोरों ने नकदी सहित लाखों के आभूषण पर किया हाथ साफ
Next: अखिलेश यादव के करीबी घोसी सांसद राजीव राय पर मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.