Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

चोरों ने नकदी सहित लाखों के आभूषण पर किया हाथ साफ

विशेष संवाददाता 13-10-2024
20240727_115343-1.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित अहीर टोली मुहल्ला में शनिवार की देर रात हौसला बुलन्द चोर ने एक मकान में घुसकर नगदी सहित गहनों पर हाथ साफ कर परिजनों को मारपीट कर घायल करते हुए फरार हो गया। कोतवाली में चोरी का नामजद तहरीर दिया गया।
तहरीर के अनुसार स्टेशन बाजार के अहीर टोली मुहल्ला निवासी रामाशंकर चौरसिया ने आरोप लगाया कि विजयादशमी पर्व पर परिवार के सभी लोग मेला घूमने गये थे तथा हम व हमारे भाई ओमप्रकाश चौरसिया दुकान पर थे। तभी मौके का लाभ उठाते हुए चोर घर में दाखिल होकर दो बक्से का ताला तोड़कर 70 हजार नगदी सहित हजारों रुपये का सोने का झुमका, नथुनी चुरा लिया तथा घर में कीमती सामान की तलाश कर रहा था। उसी दौरान मेला देखकर भाभी माया देवी व बहन चन्द्रावती घर पहुंची तो टूटा ताला व बिखरे सामान को देखकर घबराहट में घर के प्रत्येक कमरों को देखने लगी तभी चोरी कर रहे कांशीराम कालोनी निवासी छोटू पकड़ में आया। जिसे पकड़ने का प्रयास करने लगी, लेकिन हौसला बुलन्द चोर ने पीढ़ा से प्रहार कर भाभी को घायल कर दिया तथा शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी को भी दॉत काट कर घायल करते हुए फरार हो गया। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जॉच की जा रही है।

Post navigation

Previous: खेल ही खेल में नाबालिग को पीटा मुकदमा दर्ज
Next: नवागत सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख लगाई फटकार

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.