Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • खबर ⁄ समाचार

सिपाही पति का दूसरी औरत से चक्कर, पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो 13-05-2025
IMG-20250513-WA0007.jpg


गाजीपुर। रामपुर माझा थाना क्षेत्र के रद्दीपुर गांव में एक विवाहिता ने अपने पुलिस कांस्टेबल पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है और जब उसने इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी साल 2020 में पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल विकास यादव के साथ हुई थी। उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे और शादी के कुछ समय बाद, जब उसके पिता सेवानिवृत्त होकर घर आए, तो उनकी दहेज की मांग और बढ़ गई। पीड़िता का आरोप है कि उसे नकदी और चार पहिया वाहन के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। गर्भवती होने के बावजूद भी ससुराल वालों का अत्याचार जारी रहा, जिसके बाद वह अपने पिता के घर चली गई, जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद पीड़िता की तबीयत खराब रहने लगी और उसके पिता ने इलाज पर लाखों रुपये खर्च किए। ठीक होने के बाद जब वह ससुराल लौटी, तो उसे फिर से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में वह अपने पति के साथ गोरखपुर चली गई, जहां उसे पता चला कि उसके पति का किसी और महिला के साथ प्रेम संबंध है और वह उससे छुप-छुपकर मिलता था। जब उसे यह भी पता चला कि उसके पति ने उस दूसरी महिला से शादी कर ली है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शिकायत करने पर सास और ननद ने उसे बुरी तरह पीटा और छत से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और 22 दिनों तक उसका इलाज चला। इसके बाद वह वापस अपने मायके आ गई।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया, तो वे बौखला गए। 22 अप्रैल को उसका पति उसके घर आया और उसके साथ मारपीट की। उसने उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी और मारने के लिए दौड़ा, लेकिन पीड़िता ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। अब पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। रामपुर माझा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post navigation

Previous: जर्जर तारों के कारण अंधेरे में शेरपुर, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी
Next: हैदरगंज में डायवर्जन बोर्ड की लापरवाही से शाही रथ दुर्घटनाग्रस्त, 6 यात्री घायल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.