Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

हैदरगंज में डायवर्जन बोर्ड की लापरवाही से शाही रथ दुर्घटनाग्रस्त, 6 यात्री घायल

ब्यूरो 13-05-2025
IMG-20250513-WA0008.jpg


गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज चट्टी पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से बिहार के मोतीहारी जा रही एक शाही रथ यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बस में सवार 6 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।

घायल यात्रियों को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के समय बस में कुल 42 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटनास्थल पर कोई डायवर्जन बोर्ड नहीं लगा था। बताया जा रहा है कि बस पहले सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर से टकराई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही मरदह थानाध्यक्ष तारावती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों ने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन निर्माण करा रही एजेंसी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डायवर्जन बोर्ड न लगाए जाने के कारण इस क्षेत्र में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत भी की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस हादसे ने निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागेगा और इस तरह की लापरवाही पर लगाम कसेगा।

Post navigation

Previous: सिपाही पति का दूसरी औरत से चक्कर, पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी का आरोप
Next: सैदपुर में युवक की संदिग्ध मौत, सौतेले भांजे पर प्रताड़ना का आरोप

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.