Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर ट्रेलर ने ली महिला की जान, पति बाल-बाल बचे

ब्यूरो 20-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250420-WA0000.jpg


गाजीपुर।वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रविवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। देवकली के समीप हुए इस हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ककरही गांव के रहने वाले हृदय सिंह यादव (पति) अपनी पत्नी पार्वती देवी (35 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नंदगंज जा रहे थे। तभी सैदपुर की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठी पार्वती देवी ट्रेलर के नीचे आ गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में हृदय सिंह यादव सौभाग्य से सुरक्षित रहे।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के राहगीर मौके पर जमा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर तत्काल रामपुर माझा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद हादसे के कारण फोरलेन पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।रामपुरमाझा के थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post navigation

Previous: Die Bedeutung von Community-Meinungen im digitalen Zeitalter: Ein Blick auf Spinslandia
Next: Die Zukunft des Online-Glücksspiels in Deutschland: Regulierung, Innovationen und Servicequalität

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.