Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

सैदपुर : सराफा बंधुओ से 8 लाख की लूट, पल्सर सवार तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

विशेष संवाददाता 12-11-2024
1000052354.jpg

गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर पुलिया के पस स्थित मंदिर के करीब बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों सराफा बंधुओं पर पिस्टल की मुठिया से प्रहार कर उन्हें घायल करने के बाद उनके पास मौजूद लाखों के जेवरात से भरे बैग को लूट लिया। लूट के वारदात की सूचना मिलने के बाद एसपी समेत जिले के अन्य आला पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये।
कोतवाली क्षेत्र के गहरा गांव निवासी अरमान अंसारी के आभूषण की दुकान भीमापार बाजार में है। रोजाना की तरह मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे अरमान अपने छोटे भाई इरफान के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान पहले से ही उसकी बाइक का नाम पीछा कर रहे पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने इरफान की बाइक को गिरा दिया और उसकी चाभी निकाल कर फेंक दिया। विरोध करने पर बदमाश इरफान के पास मौजूद करीब 8 लाख के आभूषणों से भरे लाल रंग के बैग को लूटने का प्रयास करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने इरफान के सिर पर पिस्टल की मुठिया से वार कर उसे घायल कर दिया। जान बचाने के लिए इरफान वहां से गुजर रहे एक ऑटो में कूद कर बैठ गया। ऑटो चालक डर गया और इरफान के जेवरात से भरे बैग को सड़क पर फेंक दिया। बदमाश जेवरात से भरे बैग को ले लिए और अपनी पल्सर बाइक को स्टार्ट कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित सराफा बंधुओ ने तत्काल इसकी सूचना सैदपुर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सकते में आ गई। जिलेभर के वायरलेस सेट बज उठे । सूचना मिलते ही एसपी डॉक्टर ईरज राजा घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।

Post navigation

Previous: भाजपा अपने उद्देश्यों पर लगातार कर रही है काम:शशिकांत
Next: नगर में जलजमाव की समस्या से परेशान सभासद ने उपजिलाधिकारी को दिया पत्र

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.