Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

जिम्नास्ट में तीन सगी बहनों ने कांस्य पदक जीत कर किया बारा गांव का नाम रौशन

अनिल कुमार 19-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250119-WA0018

गाजीपुर। जिले के अंतिम छोर पर स्थित बारा गांव की तीन बहनों के जिम्नास्टिक में परचम लहराने का सिलसिला जारी है। बीते दिनों जम्मू में आयोजित जिम्नास्टिक की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीनों बहनें आफिया, आलिया और आतिका ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीते।

बेटियां जहमत नहीं रहमत होती है यदि इन्हें इल्म और हुनर से सावरा जाए तो सिर्फ दो घर ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर सकती हैं। और कुछ ऐसा ही काम किया है बारा गांव की रहने वाली तीन सगी बहनों ने जिन्होंने जिमनास्टिक की दुनिया में परचम लहराते हुए जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीनों बहनों ने एक साथ कांस्य पदक पार्कर सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं बल्कि गांव और जनपद का नाम पूरे देश में रोशन करने का काम किया है।

जम्मू में 10 से 13 जनवरी तक जिम्नास्टिक की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित थी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें बारा गांव निवासी तनवीर आलम जो सेना मैं अपनी सेवा देने के बाद मौजूदा वक्त में सेवानिवृत होने के बाद चंडीगढ़ में निवास करते हैं। उनकी तीन बेटियों आफिया जमाल, आलिया जमाल और आतिका जमाल ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। आफिया और आलिया ने सीनियर वर्ग में तो आतिका ने सब जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। उनके पिता तनवीर आलम ने बताया कि वर्ष 2015 में बड़ी बेटी आफिया ने जिम्नास्टिक में अभ्यास शुरु किया। उसने ही अपनी दोनों बहनों को इस खेल के लिए प्रेरित किया। आफिया और आलिया ने वर्ष 2022 में चंडीगढ़ में हुई जिम्नास्टिक की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इसमें स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था।

एक साथ तीनों बहनों के द्वारा एक ही प्रतियोगिता के दौरान जीत हासिल कर कांस्य पदक जीतने के बाद अब उनके पैतृक गांव बारा जो यूपी और बिहार का सीमावर्ती गांव भी है। यहां पर इस जीत की जानकारी होने पर लोगों में खुशी की लहर है और ग्रामीण एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने बेटी के इस जीत पर फक्र महसूस कर रहे हैं

Post navigation

Previous: चंदा मांगने गए यूवको पर फेंका खौलता हुआ तेल
Next: कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों का संचालन समय बदला

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.