Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

ईद के जश्न मे डूबा नगर क़स्बा,स्टेशन बाजार

ब्यूरो 11-04-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240411-WA0018.jpg

गाजीपुर के जमानियां नगर कस्बा बाजार सहित स्टेशन बाजार तथा  मुस्लिम ग्रामीण अंचलों गुरुवार को ईद के जश्न में डूबा रहा। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने खुत्बा सुना और मुल्क की खुशहाली, तरक्की एवं भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिदाें और ईदगाहों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। हिंदुओं ने मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई देकर गंगा जमीन तहजीब बरकरार रखी। नगर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सुबह ही चहल-पहल शुरू हो गई थी। नमाज का समय नजदीक आया तो लोग घरों से ईदगाहों और मस्जिदों की ओर चल पड़े। तयशुदा समय पर शाही जामा मस्जिद में मौलाना तनवीर रजा सिद्दीकी, लोदीपुर सहित नूरी मस्जिद में मौलाना असरफ करीम कादरी, बंदेली खान को मस्जिद, चार मीनार मस्जिद पर और ईदगाह लोदीपुर में ईद की नमाज अदा कराई गई। शाही जामा मस्जिद कस्बा में तकरीर करते हुए मौलाना तनवीर रजा सिद्दीकी ने कहा कि ईद का मकसद रमजान में अपने किए गए कामों पर गौर करना है। हमें यह आकलन करना है कि हमने रमजान कैसे गुजारा। अपनी कोताहियों और गुनाहों की माफी अल्लाह से किस तरह मांगी। खुदा से यह दुआ करें कि अगला रमजान भी हमें मिले। उधर, ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास मेले जैसा दृश्य रहा। बच्चे खासे उत्साहित रहे। बुनकर बहुल इलाकों में लगे मेले में बच्चों ने चर्खी-झूले का खूब आनंद उठाया। वहीं, जब लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां देते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा उत्साह मस्जिदों और ईदगाहों में अदा हुई नमाज नई बाजार ऊर्फ खरगसीपुर, रामपुर फुफुआंव, देवैथा, खिजिरपुर, मथारा आदि ग्रामीण मुस्लिम इलाकों में भी गुरुवार को उत्साह और उमंग के साथ ईद मनाई गई। नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की बधाई दी। इस दौरान देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं। इस दौरान हिंदुओं भाइयों ने मुसलमान भाइयों को गले लगाकर मुबारकबाद दी। साथ ही सेंवई का लुत्फ उठाया। बताया जाता है। की ईद की नमाज से पहले लोगों ने फितरे की रकम अदा की। नमाज अदा करने गए कई मुसलमानों ने ईदगाहों और मस्जिदों के पास मौजूद गरीबों को यह रकम अदा की। हदीस है। कि ईद की नमाज के पहले फितरे की रकम अदा करो। नगर कस्बा, स्टेशन बाजार सहित मुस्लिम ग्रामीण इलाको में गंगा जमुनी तहजीब एक बार फिर जीवंत हो उठी। मुसलमानों और हिंदुओं भाइयों दोनों ने मिलकर ईद का जश्न मनाया। नमाज खत्म होते ही हिंदुओं भाइयों ने गले मिलकर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए कोतवाली पुलिस ईदगाहों और मस्जिदों के पास सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहे। सेंवई और पकवानों से हुआ मेहमानों का स्वागत। ईद पर चारों तरफ खुशियां छाई रहीं। नमाज अदा कर लोग घर पहुंचे और सेंवई व पकवानों से मेहमानों का स्वागत किया। बच्चों में खासा उत्साह रहा। नए-नए कपड़े पहने छोटे बच्चों में ईदी लेने के लिए होड़ लगी रही। ईदी मिली तो बच्चों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर पहुंचकर ईद की बधाई दी। कहीं-कहीं देर रात तक दावतों का दौर चलता रहा।

Post navigation

Previous: एहतेकाफ मुकम्मल होने पर मुस्लिम बंधुओ द्वारा बधाईयां देने का ताँता लगा रहा।
Next: पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी : प्रेमी ने ही की थी प्रेमिका की हत्या

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.