Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी : प्रेमी ने ही की थी प्रेमिका की हत्या

विशेष संवाददाता 11-04-2024
0a8cf5a4-5bc4-43a8-b639-12316ebfb86e-1050x525.jpg

गाजीपुर। बीते दिनों थाना मरदह क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भवानीपुर कंसहरी में फोरलेन के बगल चाय की दुकान के पास 40 वर्षीय अज्ञात महिला की हत्या कर बक्से में बन्द शव की बरामदगी के पश्चात् थाना मरदह पर पंजीकृत मु0अ0सं0-54/2024 धारा 302/201 भादवि में स्वाट/सर्विलांस व थाना मरदह पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयास के फलस्वरुप महिला की शिनाख्त के पश्चात् आज दिनांक 11.04.2024 को मृतक महिला उपरोक्त की हत्या से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता को हैदरगंज पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अण्डर पास के नीचे से समय करीब 05.30 बजे गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्बन्धित थाने द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

1 .अनूप गुप्ता उर्फ छोटू पुत्र राधाकृष्ण गुप्ता निवासी ग्राम कासिम पोखरी थाना कोतवाली जनपद मऊ उम्र करीब 38 वर्ष

2 .पंकज वर्मा उर्फ मोहनी पुत्र गोपाल प्रसाद वर्मा निवासी वार्ड नं0-21 बरहज थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र 28 वर्ष

3 .असगरी खातून पत्नी मो0 इरशाद निवासी ग्राम हैदर नगर नन्दू पोखरा थाना कोतवाली जनपद मऊ उम्र 45 वर्ष

पूछताछ का विवरण के दौरान गिरफ्तारशुदा अभिय़ुक्त अनूप गुप्ता द्वारा बताया गया कि मेरा पिछले लगभग 02 वर्ष से मृतका शीला यादव व असगरी खातून के साथ अवैध सम्बन्ध था । मै ब्रह्मस्थान   शहादतपुरा थाना कोतवाली मऊ में किराये पर रहता था जहाँ शीला व असगरी मुझसे मिलने आया करती थी पिछले कुछ समय से मृतका शीला मुझपर लगातार शादी करने के लिए दबाव डाल रही थी व पैसे की भी माँग करती रहती थी उसे मैने लगभग 1.50 से 2.00 लाख रुपये दिया भी था । लेकिन वह मुझसे लगातार और पैसे की माँग कर रही थी मैं उसके दबाव व पैसे की माँग से आजीज आ चुका था तथा उससे छुटकारा चाहता था । इसके लिए मैने उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए 30 मार्च को अपने कमरे पर बुलाया जहाँ पूर्व योजना के तहत पहले से मौजूद पंकज वर्मा व असगरी के साथ मिलकर मैने उसके सिर पर बांस के डण्डे से मारकर तथा उसका सर फर्स पर पटक कर उसकी हत्या कर दी तथा उसके शव को बोरे में भरकर कमरे मे ही छिपा दिया । अगले दिन  मैंने मऊ से स्टील का बक्सा खरीदकर उसमे शव को भर दिया तथा उसको एक आटो पर रखकर कंसहरी में फोरलेन के किनारे रख कर चला गया । इसके पश्चात मैंने मऊ का कमरा छोड़ दिया व मरदह क्षेत्र में ही किराये पर असगरी व पंकज के साथ रहते हुए घटना व पुलिस की कार्यवाही पर नजर रख रहा था।

Post navigation

Previous: ईद के जश्न मे डूबा नगर क़स्बा,स्टेशन बाजार
Next: शांति व्यवस्था हेतु ईद के अवसर पर डीएम एसपी ने किया भ्रमण

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.