Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

चोरी की बाइक व दो स्कार्पियो, लूट के नगदी सहित दो गिरफ्तार

ब्यूरो 27-05-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210527-WA0008

गाजीपुर। थाना सादात पुलिस द्वारा लूट एवं चोरी से सम्बन्धित अपराधो में लूट के 4600 रुपये एवं चोरी की 02 अदद स्कार्पियो, 03 अदद मोटर साइकिल व चोरी करने के उपकरण को बरामद करते हुये 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा लूट/ चोरी की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के मार्गदर्शन मे 27-05-2021 को थानाध्यक्ष सादात मय हमराह सादात सैदपुर रोड़ पर चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान 02 मोटरसाइकिल सवारो को कनेरी रेलवे क्रासिंग के पास निर्माणाधीन अन्दर पास से सुबह 08:15 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनो अभियुक्तों के नाम क्रमशः 1- पंकज कुमार पुत्र श्यामलाल राम नि0 बौरवाँ थाना सैदपुर 2. राहुल कुमार पुत्र कल्पनाथ राम नि0 खजूरगाँव थाना कासिमाबाद है । पूछताछ व अभियुक्तों की जामा तलाशी से अभियुक्त पंकज कुमार के पास से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस तथा लूट की 2600 रुपया बरामद हुआ तथा अभियुक्त राहुल के पास से लूट के 2000 रुपये बरामद हआ। अभियुक्त पंकज द्वारा बताया गया कि ग्लैमर मो0सा0 न0 UP61Q2360 को मै व राहुल मिलकर सैदपुर से चुराये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना सैदपुर पर मु0अ0सं0 413/2020 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था। दूसरी मो0सा0 सुपर स्पेलण्डर नं0 UP32HR4028 के चालक राहुल द्वारा बताया गया कि उक्त मो0सा0 को हम दोनो मिलकर आशिष नर्सिंग होम मऊ से चुराये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली सदर मऊ में मु0अ0सं0 468/2020 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त पंकज कुमार से भिन्न-2 नम्बरो का आधार कार्ड बनवा कर अलग-2 नाम लिखने व फोटो लगाने के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि इससे चोरी की गाडियो को बेचने में अपना पहचान छुपाने व फर्जी सिम प्राप्त करने में आसानी होती है। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि 26-02-2021 को सादात कस्बा में शाम को एक व्यक्ति से झोला छिने थे। झोले से कुल 25000/ रुपया मिला था। जिसके सम्बन्ध में थाना सादात पर मु0अ0सं0 43/2021 धारा 394,411 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर अभियुक्त पंकज कुमार के घर से एक चोरी की मो0सा0 व दो स्कार्पियो और बरामद की गई है। जिसके सम्बन्ध मे अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 118/2021 धारा 41,411,414,419,420,467,468,471 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामआसरे राय, उ0नि0 महेन्द्र कुमार यादव, हे0का0 अशोक यादव, का0 अतुल कुमार सिंह, का0 जयन्त सिंह, का0 महेन्द्र यादव, का0 सतीश कुमार, का0 आयुष कुमार, का0 चालक प्रशान्त कुमार मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: लूट के सामान व चोरी की मोटरसाइकिल सहित तीन गिरफ्तार
Next: बरसात के पानी से लबालब हुआ मार्ग

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.