Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

सड़क दुर्घटना में दो कांवरियों की मौत एक घायल

विशेष संवाददाता 29-07-2024
1000037669.jpg

गाजीपुर। वाराणसी के मारकण्डे महादेव मन्दिर कैथी मन्दिर में जल चढ़ाने जा रहे कांवरियों को रविवार की रात अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे जहां दो कांवरियों की मौत हो गई वहीं एक अन्य कांवरिया घायल हो गया।
दुर्घटना जिले के खानपुर थाना  क्षेत्रांतर्गत आजमगढ़ से बिहारीगंज डगरा जाने वाले रोड पर भभौरा नामक स्थान पर रात्रि करीब नौ बजे घटी। इस टक्कर में एक कांवरिया कौशल पुत्र लालबहादुर निवासी अमेदा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 15 वर्ष की मृत्यु हो गयी तथा दूसरा आदित्य राजभर पुत्र रविन्द्र राजभर निवासी अमेदा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर गम्भीर रुप से घायल हो गया और  इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गयी‌। तीसरा सुन्दर राजभर पुत्र नरेश राजभर निवासी उधरा शिवका थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ को इलाज हेतु ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र डॉ. ओ.पी. सिंह व पुलिस अधीक्षक डा. ईराज राजा द्वारा घायल से मिलकर उसके समुचित इलाज हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया । इसके बाद तत्काल घटनास्थल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित लोगों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।

Post navigation

Previous: गुणवत्ता पूर्ण वाले फोन पाकर सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए
Next: उत्तर प्रदेश के जाबांज IPS!…गाजीपुर के एसपी डॉ• ईरज राजा को “अल्पायु एक्सप्रेस न्यूज” ने किया सम्मानित

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.