Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

शराब की दुकान पर हमला कर दो सेल्समैनों को बंधक बनाकर 2 लाख की लूट

विशेष संवाददाता 26-10-2024
1000021519.jpg

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सलामतपुर चट्टी पर शुक्रवार रात नकाबपोश बदमाशों ने देसी शराब की दुकान पर हमला कर दो सेल्समैनों को बंधक बनाते हुए दुकान की बिक्री के रखे गए दो लाख नौ हजार चार सौ सत्तर रुपये लूट लिए। इस घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में खलबली मच गई है।
रात करीब एक बजे नकाबपोश बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़ा और भीतर सो रहे सेल्समैनों गोपाल जयसवाल और सूरज मौर्या को तमंचे के बल पर डराकर लगभग आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा। बदमाशों ने दुकान में रखी नकदी लूट ली और जाते समय दुकान के बाहर ताला लगाकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही कासिमाबाद के क्षेत्राधिकारी चोब सिंह और कोतवाल महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। शनिवार को सुबह एसओजी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लूट की वारदात की जांच की।पीड़ित सेल्समैनों ने बताया कि तीन बदमाशों में से एक ने हेलमेट और दो ने नकाब पहन रखा था। पुलिस को शक है कि बदमाशों ने इलाके की रेकी पहले से कर रखी थी।
इस लूट की घटना के बाद सलामतपुर चट्टी के अन्य दुकानदारों में भय व्याप्त है। दुकान के संचालक कुमार पाल के बेटे विमलेश ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post navigation

Previous: U16 के खिलाडियों का सेमी फाइनल क्रिकेट ट्रायल 28 अक्टूबर
Next: डीएम और एसपी ने रुट मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.