Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

स्पीड ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित ट्रक पुलिस चौकी में घुसा, बड़ा हादसा टला

ब्यूरो 28-04-2025
IMG-20250428-WA0000.jpg


जमानिया। जमानिया कस्बे में रविवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मलसा ढढ़नी से सैयदराजा की ओर जा रहा एक 12 चक्का ट्रक देर रात लगभग 11 बजे स्टेशन पुलिस चौकी के पास स्पीड ब्रेकर से उछलकर अचानक अनियंत्रित हो गया।

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे पुलिस चौकी के मुख्य गेट और बाउंड्रीवाल को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय चौकी प्रभारी अशोक सिंह समेत सभी पुलिसकर्मी रात्रि गश्त पर थे, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। एक और राहत की बात यह रही कि चौकी के गेट पर सामान्यतः तैनात रहने वाला गार्ड भी संयोगवश घटना के वक्त चौकी के अंदर मौजूद था, जिससे उसकी जान भी सुरक्षित रही। इस दुर्घटना में पुलिस चौकी का मुख्य प्रवेश द्वार और बाउंड्रीवाल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह जेसीबी मशीन मंगवाकर ट्रक को चौकी परिसर से हटवाया और मार्ग को साफ कराया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
उच्चाधिकारियों को इस घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस चौकी के क्षतिग्रस्त गेट और बाउंड्रीवाल की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू कराने की प्रक्रिया चल रही है।

Post navigation

Previous: पुलिस ने वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Next: Ανακάλυψε το παιχνίδι σου με χιλιάδες επιλογές στο vincispin gr, με άμεσες πληρωμές για ατελείωτη δράση

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.