Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पशु चिकित्सालय में कार्यरत बेटनरी फार्मासिस्ट ने लोन दिलाने के नाम पर लोगो से करोड़ों रुपए ठगे

विशेष संवाददाता 18-09-2024
FB_IMG_1726652040009.jpg

जमानियां।  स्थानीय पशु चिकित्सालय में बेटनरी फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति द्वारा करोड़ों रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है।
बता दे की फार्मासिस्ट बृजेश कुमार जायसवाल पुत्र अमरनाथ निवासी चमरौती, हनुमानपुर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का लोन कराने और उसमे 50% छूट दिलाने के नाम पर जमानियां के ग्रामीण क्षेत्र व चंदौली सहित बनारस में तमाम लोगो से बड़ी धनराशि के ठगी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि किसी से 5 लाख, किसी से 6 लाख, किसी से 3 लाख, किसी से 4 लाख आदि, इस तरह से लगभग करोड़ों रुपए फर्मासिस्ट द्वारा छेत्र के लोगो से ठगी किया गया है ।इस संबंध में  ठगी से पीड़ितों लोगो ने जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के कार्यालय पहुंचकर पत्रक सौप व ठगी करने वाले फार्मासिस्ट बृजेश कुमार के खिलाफ ठोस कार्यवाही करने की गुहार लगाई । ठगी से पीड़ितों ने बताया कि धनराशि देने वालों में बहुत गरीब से गरीब किसान भी समिल्लित हैं। जिन्होंने अपना खेत तक गिरवी रख कर धनराशि दिया है। जिला पंचायत आकाश यादव ने बताया कि जो सम्मानित लोग हैं जो ठगी का शिकार हुए है वह शर्मिंदगी की वजह से सामने आकर नहीं कह पा रहे हैं। अब परेशान होकर लोग ठगी करने वाले पशु अस्पताल के फार्मासिस्ट बृजेश कुमार के खिलाफ उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह से मिलकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर विधिक कार्रवाई करने के साथ उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने हेतु निवेदन कर रहे है । इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विभागीय स्तर पर जांच कराई जाएगी। सत्यता पाए जाने पर ठगी करने वाले के खिलाफ उचित कार्यवाही भी की जाएगी।

Post navigation

Previous: कंपोजिट विद्यालय बेटावर कला को चोरों ने बनाया निशाना
Next: कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ा तटवर्ती इलाकों के गाँव बाढ़ के चपेट में

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.