Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

विशेष संवाददाता 16-02-2024
khabarimg

जमानियां। तहसील में तैनात लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो ट्वीट किया गया है। जिसको संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार द्वारा जांच कर रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौप दिया गया है। जिस संबंध में उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी द्वारा लेखपाल को निलंबित कर दिया। वायरल वीडियो के अनुसार किसी काम को करने के लिए तहसील में तैनात लेखपाल द्वारा महिला से किसी काम को लेकर पैसा लिया जा रहा है। लेखपाल ने भी पैसा लेकर जब में रख लिया और चलता बना। इस संबंध में एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने बताया वायरल हो रहा वीडियो संज्ञान में है। जिसको देखते हुए तत्काल प्रभाव से संबंधित लेखपाल रमेश सोनकर के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी लेखपाल रमेश सोनकर को पहले भी एंटी करप्शन टीम ने इंदिरा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास से दस हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने लेखपाल को जेल भेजा था । आरोप लगाया गया था। कि नापी के लिए लेखपाल रमेश सोनकर धन मांग रहे थे। नहीं देने पर नापी में देरी कर रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन विभाग वाराणसी से की थी। जिसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी के निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित, उपेंद्र सिंह यादव, संध्या सिंह, शैलेंद्र कुमार राय, सुनील कुमार यादव, पुनीत कुमार सिंह, सुमित कुमार भारती की टीम गठित कर योगेंद्र यादव के बताए गए स्थान इंदिरा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरहपुर नंदगंज में पहुंची। यहां लेखपाल रमेश सोनकर को दस हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज 4 का हुआ आयोजन
Next: 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में शहिद हुए जवानों की याद में निकाला गया कैंडल मार्च

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.