Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

रिश्वत लेते ग्राम विकस अधिकारी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 13-04-2021
33

जमानियां। विकास खंड के स्थित एक आवास में बैठे ग्राम विकास अधिकारी को बिजलेंश कि टीम ने मंगलवार कि दोपहर करीब 2:50 बजे घुस लेते रंगे हाथ पकड़ कर कोतवाली ले आयी। जहां से मुकदमा दर्ज कर पकड़े गये अभियुक्त को जेल भेज दिया।

बिजलेंश टीम के प्रभारी उपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि निःवर्तमान ग्राम प्रधान संतोष कुमार शर्मा द्वार शिकायत की गयी थी कि पंचायत भवन के निर्माण में करीब 53000 रुपये का मजदूरी भुगतान बकाया है। जिसको लेकर कई बार पत्राचार किया गया लेकिन ग्राम विकास अधिकारी द्वारा दस हजार का रिश्वत मांगा जा रहा था। जिससे परेशान हो कर संतोष ने शिकायत की थी। जिस पर संतोष को केमिकल युक्त नोट ग्राम विकास अधिकारी को देने के लिए दिये गये और वही नोट ग्राम विकास अधिकारी के पास से नोट कि बरामद की गयी है। जिसके विरूद्ध नियम संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में जब ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार यादव से वार्ता कि गयी तो उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत भवन निर्माण में मजदूरी का भुगतान को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। जबकि पूर्व में ही उन्हें अधिक भुगतान किया जा चुका है। जिसके सापेक्ष पंचायत भवन का कार्य अब तक पूर्ण नहीं है। आज जिस कमरे में अन्य लोगों के साथ बैठा था। वह दरवाजे से अंदर आया और जबरदस्ती हाथ में पैसा सटा कर मेरे जेब में डाल दिया। जिसके कुछ ही सेकेंड के बाद टीम आ गयी और हाथ धुलवा कर पकड़ ली। वही ग्राम विकास अधिकारी के साथ कमरे में मौजूद ग्राम प्रधान अभईपुर बबलू सिंह एवं लल्लन भारती सहित अन्य लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा फसाने कि नियत से उन्हें जबरदस्ती पैसा उनके जेब में डाल दिया गया। जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। गिरफ्तार करने वाली टीम में संतोष कुमार दीक्षित‚ विजय नारायण प्रधान‚ पुनीत कुमार सिंह‚ सुनील कुमार यादव‚ नरेन्द्र कुमार सिंह‚ अश्वनी कुमार पांडेय आदि रहे।

Post navigation

Previous: कोविड-19 से बचाव एवं अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
Next: मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.