Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जनपद में 4.58 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

विशेष संवाददाता 28-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210728-WA0024

ग़ाज़ीपुर। बच्चों को कई तरह की बीमारियों से बचाने के लिए बुधवार से बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत की जा चुकी है। अभियान के तहत नौ माह से पाँच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी । इसको लेकर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एसीएमओ डॉ डीपी सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नियोजन बैठक व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक (एमओआईसी), ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक (बीपीएम) एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से सीडीपीओ ने प्रतिभाग किया । प्रशिक्षण लेने के पश्चात ब्लॉक स्तर पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। यह प्रशिक्षण न्यूट्रीशन इंटरनेशनल की मंडलीय समन्वयक (वाराणसी मण्डल) अपराजिता सिंह ने दिया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि अभियान में नौ माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों के लिए विटामिन ए की संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि जिले में नौ माह से 12 माह के बच्चों की संख्या 26,776 है जिन्हें आधा चम्मच, 16 माह से 24 माह के बच्चों की संख्या 1.15 लाख तथा दो साल से पाँच साल के बच्चे करीब तीन लाख है जिन्हें पूरा चम्मच विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम 31 जुलाई को नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीखाना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा किया जाएगा।
अपराजिता सिंह ने बताया कि इस अभियान में नौ माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। इस दवा से बाल रोगों की रोकथाम होती है। इसके अलावा अभियान का उद्देश्य स्तनपान, बच्चों को पूरक आहार को बढ़ावा देने, कुपोषण से बचाव करना, आयोडीन युक्त नमक के प्रयोग को बढ़ावा देना है। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा, एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है। अभियान के अंतर्गत कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान करने के बाद उनका समुचित उपचार किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को अस्पतालों में इलाज के लिए भी भेजा जाएगा। पोषण माह के तहत बच्चों का वजन भी लिया जाएगा, जिससे कुपोषित बच्चों चिन्हित किया जा सके।

Post navigation

Previous: वरिष्ठ पत्रकार व गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब राय का नगर के श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
Next: खरीफ की मुख्य फसल धान के बारे में डायल आउट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.