Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

₹25,000 का इनामी वांछित अभियुक्त देवैथा पुलिस के हत्थे चढ़ा

ब्यूरो 20-04-2025
IMG-20250420-WA0007.jpg


जमानियां। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवैथा चौकी पुलिस ने शनिवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹25,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त को धर दबोचा। रविवार को पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

देवैथा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि वे पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि खरगसीपुर उर्फ नई बाजार गांव के पास एक वांछित अभियुक्त मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और अशोक कुमार पुत्र इद्रीश नट, निवासी तेहरा चौराहा, थाना बिहिया, जिला भोजपुर (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने राहत की सांस ली है और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। यह सफल कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गाजीपुर और क्षेत्राधिकारी जमानियां के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

Post navigation

Previous: गाजीपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सक्रियता लाई रंग

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.