Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

जब फफक कर रो पड़े पीएचसी प्रभारी

ब्यूरो 05-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210605-WA0029

जमानियां। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवैथा गांव में शनिवार को वैक्सीनेशन के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गॉव के कुछ लोगों ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए मोबाइल छिन लिया। पिड़ित स्वास्थ्यकर्मीयों ने कोतवाली पहुंच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। तहरीर देने दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी फफक कर रो पड़े।

पीड़ित स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि प्रतिदिन विभिन्न गांव के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दे कर पीएचसी जमानिया से रवाना किया जाता है और हिदायत दी जाती है कि वैक्सीन की बर्बादी न हो। इसी क्रम में स्वास्थ्य कर्मियों कि टीम देवैथा गांव पहुंची थी। जहां गांव के करीब 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिसके बाद 4 लोग पहुंचे और वैक्सीन लगाने का दबाव बनाने लगे। मौजूद एएनएम शीला श्रीवास्तव‚ एएनएम गीता देवी सहित अन्य लोगों ने समझाया कि एक व्याल में दस डोज है और कम से कम 7 से 8 लोग होने पर ही व्याल खोला जा सकता है। ताकि वैक्सीन बर्बाद न हो। जिस पर गांव के कुछ लोग भड़क गए और वहां गाली गलौज करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों का मोबाइल छीन लिया। आस पास के लोग भी हो हल्ला सुन कर वहां पहुंच गये। वही स्वास्थ्यकर्मियों का ड्राईवर भी हल्ला सुनकर पहुंचा तो उसे लोगों ने पीट दिया। जिसके बाद किसी तरह से स्वास्थ्य कर्मी वहां से जान बचा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और आपबीती प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रुद्रकान्त सिंह को बताया तो वे पूरे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कोतवाली पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत की। थाना में घटना को बताते समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह फफक कर रो पड़े। जिस पर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उन्हें चुप कराया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद एएनएम शीला श्रीवास्तव‚ गीता और ड्राइवर भुआली खरवार ने लिखित तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने बताया कि देवैथा गांव में वैक्सीन लगाने को लेकर कुछ विवाद हुआ है। अज्ञात कुछ लोगों के विरूद्ध तहरीर मिली है। अभियुक्तों कि धर पकड़ के लिए टीम भेजी गयी है। जल्द अभद्रता करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कृषि कानून के विरोध में भाकपा-माले ने किया प्रदर्शन
Next: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की तैयारी पूर्ण

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.