Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

वाह रे! आखिर शिकायत के बाद भी किसके सह पर चल रहा अवैध अस्पताल

विशेष संवाददाता 19-04-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img-20240419-wa0059224945908797224862.jpg

गाजीपुर। नंदगंज के बरहपुर स्थित ओम हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन अभी कुछ दिन पहले सीएमओ डाॅ देश दीपक पाल ने निरस्त कर दिया था ।
लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग के नाक के नीचे न्यू ओम हास्पिटल के नाम से हास्पिटल संचालक बेखौफ अवैध संचालन कर रहा है। जिसकी कुछ दिनों पूर्व शिकायत सीएमओ डॉ देश दीपक पाल के यहां पहुंची थी। लेकिन अभी तक सीएमओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पंचम यादव के शिकायती पत्र में बताया गया था कि पहले ओम हास्पिटल का स्वामी था। और सीएमओ द्वारा एक मार्च को रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया था जिसमें बताया गया था कि कोई भी गतिविधि होती है तो आप स्वयं जिम्मेदार होंगे इसी को देखते हुए सीएमओ साहब आपको अवगत कराना पड़ रहा है कि पंजीकरण निरस्त होने के बाद भी हास्पिटल में राजू कुशवाहा, सरिता राजभर, प्रवीण कुशवाहा व अन्य रजिस्ट्रेशन निरस्त होने के बाद भी हास्पिटल संचालित कर रहे हैं। पंजीकरण निरस्त होने के बाद मेरे द्वारा सारा सामान कंपनी को बेच दिया गया है। उन्होंने बताया कि सउक्त हास्पिटल परिसर में पूर्व में शिवांगनी हास्पिटल जिसमें जच्चा बच्चा की मौत होने के उपरांत सील हुआ अस्पताल,संचालक राजू कुशवाहा तथा गाजीपुर शहर में आराध्या हास्पिटल जिसमें जच्चा बच्चा की मौत होने के उपरांत सील हुआ अस्पताल, संचालक सरिता राजभर,दोनों अपना सामान लाकर अवैध रूप से हास्पिटल संचालित कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मीडिया के माध्यम से पता चला कि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालाबाद स्थित जय पवहारी बाबा अवैध हास्पिटल का संचालन तीनों के मिली भगत से किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता पंचम यादव ने सीएमओ डॉ देश दीपक पाल से निवेदन किया कि अवैध रूप से चल रहे हास्पिटल को सील कर तीनों सहयोगी को हास्पिटल परिसर से बाहर निकाला जाय। उन्होंने बताया कि अगर कोई घटना उक्त परिसर में घटती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ओम, न्यू ओम या ओम नाम से न दिया जाय रजिस्ट्रेशन –

शिकायतकर्ता पंचम यादव ने शिकायती पत्र में बताया था कि ओम, न्यू ओम या ओम नाम से समायोजित शब्द से उस परिसर में नया रजिस्ट्रेशन न दिया जाए। लेकिन मजेदार बात तो यह है कि अभी तक हास्पिटल किसके सह पर चल रहा है।
विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो अब तक चार जगह अस्पताल संचालित करने वाले राजू ने एक दर्जन से अघिक प्रसूताओ की जान भी ले चुका है जो मामले पीडित के परिजनो ने संबंधित थाने मे दर्ज भी कराया था।

एसीएमओ का नहीं उठता फोन तो कैसे करेंगे कार्रवाई –

इस संबंध में एसीएमओ मुंशीलाल से लागातार कई दिनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन एसीएमओ साहब फोन नहीं उठा रहे हैं। जरा आप भी सोचिए एक तरफ़ सूबे के मुखिया अधिकारियों को लागातार निर्देशित करते रहते हैं लेकिन गाजीपुर जिले के एसीएमओ उनके आदेशों को ताक पर रखते नजर आ रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो एसीएमओ मुंशीलाल न्यू ओम हास्पिटल पर मेहरबान है और बचाने में जुटे हैं सूत्र यह भी बताते हैं कि एसीएमओ साहब का दौरा तेज रहता है लेकिन अवैध अस्पतालों पर कारवाई नहीं की जाती है।
इस संबंध में सीएमओ डॉ देश दीपक पाल से भी संपर्क करने का लागातार प्रयास किया जा रहा है लेकिन उनका भी फोन नहीं उठ रहा है। अब वही शिकायतकर्ता उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेगा।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करे अपना कार्य – डॉ सुजीत मिश्रा
Next: पी.जी.सी में इग्नू के प्रवेशी छात्रों का हुआा परिचय सभा

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.