Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

युवक को मारी गोली

विशेष संवाददाता 15-10-2021
khabarimg

करंडा। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में एक 22 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सुदीप यादव पुत्र रविंदर यादव निवासी ग्राम पहाड़पुर, अपनी मां को लेकर बाजार गया था।

वापस आते समय रास्ते में एक हरिजन द्वारा अपनी बकरी रस्सी से बांधी गई थी। जिसमें उसका मोटरसाइकिल फंस गया। जिस पर सुदीप बकरी बांधने वाले व्यक्ति से झगड़ा करने लगा। इस बात पर सुदीप की मां ने सुदीप को झगड़ा करने सेमना किया। अपनी मां द्वारा झगड़ा करने से मना करने पर सुदीप, अपनी ही मां को मारने लगा और अपनी मां के ऊपर कट्टा तान दिया। सुदीप की मां किसी तरह खुद को बचाकर भागी और अपने माइके में अपने भाई को फोन कर पूरी बात बताई। वहां से सुदीप का मामा और पड़ोस के दो और लड़के साथ में आए जिसमें एक लड़का विवेक था। जैसे ही ये लोग पहाड़पुर पहुंचे और सुदीप को समझाना चाहे, सुदीप ने कट्टे से विवेक के उपर गोली चला दी । गोली लगने से विवेक घायल हो गया और सुदीप मौके से फरार हो गया। वहां उपस्थित घरवालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए घायल को वाराणसी लेकर चले गए जहां उसकी मृत्यु हो गई। तत्पश्चात ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। जहां मौके पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने अभियुक्त के शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। जिसके बाद करंडा पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत
Next: खाद की कमी पर जताई चिन्ता

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.