Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

चलती ट्रेन से गिरा युवक, कलाई कटी, हालत गंभीर

ब्यूरो 10-05-2025
IMG-20250510-WA0004.jpg


जमानिया। दिल्ली से बिहार जा रही एक ट्रेन में सफर कर रहे 35 वर्षीय युवक के साथ शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। बिहार के गोपालगंज जनपद के लक्ष्मीपुर गांव निवासी उपेंद्र तिवारी रात करीब 10 बजे चलती ट्रेन के दरवाजे पर बैठे थे, तभी अज्ञात कारणों से वह गढ़ही गांव के समीप नीचे गिर गए।

रेलवे के डाउन ट्रैक के किनारे गिरे उपेंद्र दर्द से कराह रहे थे। उसी दौरान गढ़ही गांव के राहगीर कुंदन कुमार सिंह और मनीष सिंह कुशवाहा की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने देखा कि उपेंद्र की दाहिनी कटी हुई कलाई पटरी के बीच पड़ी हुई थी और उनके हाथ व सिर से खून बह रहा था। तत्काल मानवता दिखाते हुए दोनों युवकों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल उपेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर पटेल ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गाजीपुर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। डॉ. पटेल ने बताया कि युवक की दाहिनी कलाई कट गई है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल उपेंद्र के साथ कोई परिजन मौजूद नहीं था, जिसके चलते पुलिस ने एक कर्मी को भी उनके साथ जिला अस्पताल भेजा है, ताकि उन्हें उचित चिकित्सा सहायता मिल सके। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग घायल युवक के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस समारोह छात्रों की प्रस्तुतियों और माताओं के सम्मान ने मोहा मन
Next: ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में मातृ दिवस पर उमड़ा स्नेह और सम्मान

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.