Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

गाजीपुर: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

विशेष संवाददाता 15-03-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
01452

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवा मोड़ स्टेट बैंक के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोनहरा थाना क्षेत्र के अटवा फतेहपुर गांव निवासी नरेश राम का पुत्र विशाल कुमार (20 वर्ष) अपनी बाइक से गाजीपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह आटवा मोड़ स्टेट बैंक के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में विशाल कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया। घायल युवक भूतहिया टांड़ से कासिमाबाद की ओर जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक विशाल कुमार हाल ही में हाई स्कूल की परीक्षा दे चुका था। उसकी मौत से उसके पिता नरेश कुमार और माता संजू देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। नोनहरा थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Post navigation

Previous: हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक मनाया गया होली का पर्व
Next: गाजीपुर: मुस्लिम समुदाय ने निकाला होली का जुलूस, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.