Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

जमानिया: गोवंश लदी पिकअप पलटी, सात गोवंश की मौत

विशेष संवाददाता 30-01-2025
014 (7)

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महली के पास बुधवार की देर रात एक गोवंश लदी पिकअप के पलटने से सात गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तस्करों ने दो गोवंश को बचाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बरुइन-दिलदारनगर माइनर सड़क पर गुजर रही एक पिकअप वाहन महली गांव के पास पलट गई, जिससे सात गोवंश की मृत्यु हो गई। घटना के बाद तस्करों ने रात में ही दो ट्रैक्टरों की मदद से पलटी हुई पिकअप को निकालने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही सुबह का उजाला हुआ और ग्रामीणों की मौजूदगी बढ़ी, तस्कर दो गोवंशों को पिकअप पर लादकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवैथा और अभईपुर में पुलिस चौकियां होने के बावजूद तस्करों की गतिविधियां रुक नहीं रही हैं। इससे पहले भी दाउदपुर संपर्क मार्ग पर गोवंश से भरी एक वाहन के पलटने से बड़ा तस्करी मामला सामने आया था। 21 जनवरी को चक्काबांध के पास भी इसी प्रकार की घटना हुई थी, जिसमें कई गोवंश की मौत हो गई और कुछ को कान्हा गौशाला भेजा गया था। स्थानीय लोग और हिंदू संगठनों में इन घटनाओं को लेकर गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गोवंश से लदे वाहन नहीं पलटते, तब तक तस्करी का खेल अनजान बना रहता है। पुलिस अज्ञात तस्करों के खिलाफ अभियोग तो पंजीकृत करती है, लेकिन उन्हें पकड़ने में विफल रहती है, जिससे तस्करों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को बाहर निकाला और उसे अपने कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और गोवंशों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post navigation

Previous: गाजीपुर: परिवार परामर्श केंद्र में मध्यस्थता से 02 परिवारों की विदाई, 11 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
Next: जमानियाः हेतिमपुर में कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.