Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय युवक की हुई मौत

ब्यूरो 21-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210721-WA0013

जमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित पटखौलिया मोहल्ला के पास मंगलवार की रात करीब 10 बजे अर्ध अचेता अवस्था में अज्ञात 23 वर्षीय युवक के नाली के पास गिरे होने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने अचेत युवक को एम्बुलेंस के द्वारा कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहाँ अचेत युवक की मौत हो गई। मृत युवक को पुष्टि के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार पटखौलिया मोहल्ले में एक अज्ञात युवक अर्ध अचेत अवस्था में नाली के पास गिरा हुआ मिला। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था व कभी कभी उल्टी भी कर रहा था। लोगों कि नजर पड़ी तो उसे सड़क पर लेटाया गया और 108 एम्बुलेंस पर फोन करने का प्रयास करने लगे लेकिन फोन नहीं लगा तो लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला व स्वास्थ्यकर्मी मोहित ने अर्ध अचेत पड़े युवक की जांच की व प्रभारी कक्ष में मौजूद चिकित्सक को घटना की जानकारी दी। चिकित्सक कक्ष से बाहर निकले और अचेत युवक को मृत घोषित कर अंदर चले गये। लोगों द्वारा काफी मसक्कत के बाद भी चिकित्सक कक्ष से बाहर नही निकले। चिकित्सक द्वारा युवक के लिखित मौत की पुष्टि न किये जाने के कारण फार्मासिस्ट ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक द्वारा की गई लापरवाही लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि पीएचसी चिकित्सक डॉ० रुद्रकांत सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा युवक की जॉच की गई तथा मृत भी घोषित किया गया। लेकिन लोग लिखित माँगने लगे तो मैने लिखित नहीं दिया क्योकि यह कार्य प्रभारी चिकित्साधिकारी का होता है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि युवक के पास से ड्राइविंग लाइसेंस, कपडों से भरा एक बैग व खाली पर्स मिला है। ड्राइविंग लाइसेंस में युवक का नाम अजीत यादव निवासी 2⁄185 रजनी खंड‚ शारदा नगर लखनऊ दर्ज है। जबकि युवक हरबल्लमपुर गॉव का रहने वाला है व जेसीबी का ड्राइवर था। गॉव से लखनऊ जाने के लिए निकला था। जो अर्ध अचेत अवस्था में स्टेशन बाजार के पटखौलिया मुहल्ला में नाली के पास मिला था। युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। हालांकि जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर परिजन आ गये है।

Post navigation

Previous: 108,102 व एएलएस एंबुलेंस कर्मियों को किया गया सम्मानित
Next: श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.