Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप में लाभान्वित हुए 575 मरीज

अनिल कुमार 16-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250216-WA0018

 

वाराणसी : श्री साईं जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित वाराणसी गांधीनगर के नरिया स्थित साईं मेडिसिटी प्राइवेट लिमिटेड हॉस्पिटल में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ कैंप का आयोजन हुआ।शिविर में शहर सहित ग्रामीण अंचलों से 575 मरीजों ने कैंप में पहुंचकर स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।जिन्हें निशुल्क दवा का वितरण हुआ।मुख्य अतिथि डॉ विवेकानंद राय व डॉ मिंकू सिंह ने फीता काट कर शिविर का शुभारंभ किया।

साईं मेडिसिटी हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. मिंकू . सिंह (स्त्री प्रसूति एवं बाँझपन रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि इस महंगाई के दौर में जहाँ महंगे इलाज के चलते गरीब कर्ज तले दबता जा रहा है। इन हालातों में कोई गरीब बीमारी की चपेट में आता है तो इस महंगाई के दौर में वह सिर्फ ईश्वर को ही याद करता है। वहीं हमारा इस तरह के निःशुल्क कैंप के करने का उद्देश्य है कि वाराणसी तथा आस पास के गरीब व असहाय लोगों को समय रहते बीमारियों के प्रति जागरूक व उनका इलाज तथा बचाव किया जा सके।शिविर में मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी मूत्र, गुर्दा, यूटीआई, गुर्दे की पथरी, मूत्र मार्ग की पथरी, प्रोस्टेट , मोटापे का इलाज, हर्निया, ह्रदय रोग, मष्तिष्क रोग, तथा सभी प्रकार के कैंसर रोगों के बारे में निःशुल्क परामर्श व बचाव के सुझाव दिए गए, साथ ही निःशुल्क ब्लड की कुछ जरुरी जाँच एवं दवाओं का वितरण भी किया गया ।शिविर में मुख्य रूप से डॉ. सुधेंदु शेखर शर्मा (कैंसर सर्जन), डॉ विनय सिंह जनरल फिजिशियन ,डॉ सुष्मित वर्मा अस्थि रोग विशेषज्ञ ,डॉ रेनू श्रीवास्तव , नविन तिवारी बाल रोग विशेषज्ञ ,डॉ सुजीत देशमुख व अखिलेश तिवारी नेत्र रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर डॉ प्रत्युष, अनुपम, बादल, अभिचल शशिकांतमिश्रा विनय सिंह वीरेंद्र दीक्षा ज्योति पाण्डेय अर्पिता संगीता अवधेश राजेश सुमन यादव पूजा प्रजापति तान्या रस्तोगी अंजना मधु पाण्डेय वविता चौधरी पवन आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: गाजीपुर: आचार संहिता उल्लंघन मामले में सांसद पप्पू यादव बरी
Next: पंचायत उप निर्वाचन 2025 में मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य पहचान पत्रों की सूची जारी

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.