Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

स्कार्पियो के धक्के से वृद्ध की दर्दनाक मौत

विशेष संवाददाता 26-02-2024
IMG-20240225-WA0146.jpg

गाज़ीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी गाजीपुर हाइवे के सहेड़ी शिव शक्ति ढाबा के समीप रविवार को दोपहर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
वही हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर भाग गया है और पुलिस ने स्कार्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है और थाने ले आयी है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुसम्ही कला गांव निवासी रामराज पाल(58) घर से गांव के ही सुभाष पाल के साथ बकरी चराने के लिए सहेड़ी गांव के तरफ गए हुए थे और बकरी चरा कर वापस आ रहे थे कि तभी सहेड़ी हाइवे शिव शक्ति ढाबा के पास वाराणसी के तरफ से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने तेज रफ्तार से मैजिक में टक्कर मारते हुए घर जा रहे रामराज पाल के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई उनके साथ ही साथ चार बकरीयो की भी मौके पर ही मौत हो गई और नौ बकरीयां घायल भी हो गई । बता दें कि मृतक दो भाई में सबसे बड़ा था मृतक का एक पुत्र है । 
इस घटना के बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र विनोद पाल ने स्कार्पियो के धक्के से मौत की तहरीर दी है । स्कार्पियो चालक की तलाश की जा रही है ।

Post navigation

Previous: गोली मारकर युवक की हत्या
Next: प्रधान प्रतिनिधि और सचिव ने ऐसा किया चमत्कार कि बीडीओ भी हैरान

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.