Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

टाप-टेन अपराधी सहित तीन को पुलिस ने दबोचाअसलहा व नकदी किया बरामद

विशेष संवाददाता 08-03-2024
IMG-20240308-WA0147.jpg

गाजीपुर। पुलिस ने लूट की घटना का अनावरण करते हुए टाप-टेन अपराधी सहित तीन अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वाट/सर्विलास व थाना नोनहरा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के  01 लाख 06 हजार रुपये, दो देशी  तमंचा .315 बोर, चार जिन्दा व एक मिस फायर शुदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाईकिल सुपर स्प्लेन्डर भी बरामद कर लिया। उल्लेखनीय है कि गत दो मार्च को भुक्तभोगी जनसेवा केंद्र संचालक पंकज कुमार पुत्र छेदी सिंह यादव ग्राम रसूलपुर कंधवारा थाना नोनहरा गाज़ीपुर ने शनिवार को सायं 4:30 बजे लूट की सूचना दी। उसने बताया कि वह मोटरसाइकिल से यूनियन बैंक तलिया से 3,50,000 रुपए लेकर साढ़े तीन बजे घर जा रहा था। उसी समय खोजापुर में बाग के पास तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार जो मुंह बांधे बाग में पहले से मौजूद थे। वे मारपीट कर उसके  साढ़े तीन लाख रुपए छीन लिए और सुपर स्प्लेंडर मोटर साकिल से भाग गए। वादी से मिली जानकारी पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस लूटेरों की खोज में लगी थी।
मुखबीर की सूचना पर  संयुक्त पुलिस टीम ने नोनहरा क्षेत्र के बौरी पुल से  सात मार्च को संध्या समय करीब पौने सात बजे तीनों अभियुक्तों को उपरोक्त सामानों सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में ओमप्रकाश उर्फ बक्सी पुत्र स्व0 रामनाथ बिन्द निवासी गोडा देहाती थाना कोतवाली गाजीपुर, विष्णु कश्यप उर्फ सूर्या पुत्र शिवशंकर कश्यप निवासी काशीराम कालोनी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर (आदर्श गाँव) हाल पता लाल दरवाजा विनोद सिंह का मकान थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर तथा सूरज डोम पुत्र शिव डोम निवासी ग्राम बयेपुर देवकली थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर हालपता माल गोदाम रोड़ थाना कोतवाली गाजीपुर रहे। ओमप्रकाश उर्फ बक्सी पर अट्ठारह, विष्णु कश्यप पर दस तथा सूरज डोम पुत्र शिव डोम पर दो अपराधिक मामले दर्ज हैं।अभियुक्तगणों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नोनहरा मय पुलिस टीम और स्वाट/सर्विलांस प्रभारी मय टीम जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Post navigation

Previous: गैर जनपदीय दो गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: एक बार फिर चर्चा में आया मयंक पैथोलाॅजी, बिना हस्ताक्षर के ही दे रहा जांच रिपोर्ट

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.