Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव सुरक्षा के बीच हुआ सम्पन्न

विशेष संवाददाता 20-04-2024
img-20240419-wa0062238939822332423869.jpg

जमानियां। तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव सुरक्षा व शांति के बीच शुक्रवार को संपन्न हुआ ।
जानकारी के अनुसार बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रमेश सिंह यादव को 44, जयप्रकाश 42 व अशोक कुमार सिंह को 37 मत, महासचिव पद पर कमल कांत राय को 67, रामजी राम 35 व अमरनाथ राम को 20 मत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश राम को 68 मत व राम रतन जायसवाल को 54 मत तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद आजाद खान को 50 मत, अक्षय कुमार 50 मत व मोहम्मद अशरफ को 21 मत प्राप्त हुआ। इसके साथ ही अध्यक्ष पद पर कुल 123, महासचिव पद पर 122, जिसमें 1 मत निरस्त हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 123 व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 123 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 1 तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 2 अधिवक्ताओं ने नोटा पर मतदान किया।
वही कोषाध्यक्ष पद पर रवि प्रकाश सिंह व संयुक्त सचिव पद पर बृजेश कुमार सिंह व पवन कुमार तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पर दिग्विजय नाथ तिवारी व श्रवण कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अंजनी कुमार, अंजनी कुमार त्रिवेदी, ज्ञान सागर श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार सिंह, राजेश उपाध्याय, रामदरस गोसाई, पंकज कुमार सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, कुमार राहुल, राजेश गुप्ता, मिथिलेश प्रताप सिंह, फैसल होदा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिन्हें चुनाव अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने विजेता प्रत्याशियों को माला पहना कर उन्हें बधाई दी। चुनाव संपन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी उदय नारायण सिंह व नरेंद्र कुमार राय तथा सहयोगी अरुण कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post navigation

Previous: आग की लपटों से कई परिवारों की पूंजी जलकर हुई भस्म
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 65 वर्षीय वृद्ध का शव

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.