Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

चोरों ने नगर स्थित मंदिर को बनाया निशाना ताला तोड़ जेवर सहित दान पेटी लेकर हुए फरार

विशेष संवाददाता 27-06-2024
2024-06-27_18.43.16.jpg

जमानिया। नगर के लोदीपुर मोहल्ला स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय के बगल में बने दुर्गा मंदिर में बुधवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बीत रात करीब 7:30 बजे संध्या आरती के बाद मंदिर का पुजारी मदन दास मंदिर का पट बंद कर अपने घर नगर के जुनेदपुर मोहल्ला चले गए। गुरूवार की सुबह करीब 4:30 बजे मंदिर के पुजारी पहुंचे तो मंदिर के ताले की जगह दूसरा ताला लगा था और उसके साथ एक पर्ची लिखी हुई थी। जिसमें पूजा करने के लिए चाभी कोतवाली से प्राप्त करने की बात लिखी थी। जिस पर पुजारी कोतवाली पहुंचा और चाभी लेकर मंदिर खोला तो स्थिती देख अवाक रह गया। मंदिर में लगी मां दुर्गा की प्रतिमा पर चडे सोने की चार बिंदी‚ सोने का मनटीका‚ और पैसों से भरा दानपात्र  भी गायब था। जिस पर घटना की सूचना पुजारी ने मंदिर के सदस्यों को दी और लिखित सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान मंदिर का पट खुला था। जिस पर पुलिस कर्मचारियों ने ताला बंद कर पर्ची लटका दिया। चोरी की घटना की लिखित सूचना मंदिर समिति व्यवस्थापक द्वारा मिली है । एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: पूर्व चेयरमैन के पिता का असामयिक निधन शोक की लहर
Next: कई वर्षो से लंबित जमीन के मामलों में सैदपुर व गाजीपुर एसडीएम के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी जी ने दिए जांच के आदेश

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.