Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

शिक्षा विभाग के सहायक लेखाकार रंगे हाथो घूस लेते हुए गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 22-07-2024
IMG-20240722-WA0216.jpg

गाज़ीपुर। सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वतखोरी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार द्वारा रिश्वतखोर कर्मचारियों व अधिकारियों पर शिकंजा कसने हेतु चलाया गया अभियान रंग दिखाने लगा है। सावन माह के पहले ही दिन सोमवार को सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की टीम ने जिले के शिक्षा विभाग के सहायक लेखाकार को घूस के रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसने परिचायक के पद पर कार्यरत कर्मचारी से उसके वेतन भुगतान के एवज में बारह हजार रुपए के घूस की मांग की थी। इस घटना से जिले के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
हुआ कुछ यूं कि शिक्षा क्षेत्र मनिहारी के प्राथमिक विद्यालय डिहवां लखमनपुर में तैनात प्रधानाध्यापिका की मृत्यु हो गयी थी। इसके बाद  मृतक आश्रित कोटे के अन्तर्गत उनके पति सुरेश सिंह चौहान पुत्र स्व. श्रीराम चौहान निवासी ग्राम खतीबपुर, पोस्ट शादियाबाद, जनपद गाजीपुर की नियुक्ति गत 10 जनवरी 2024 को शिक्षा क्षेत्र मनिहारी के कम्पोजिट विद्यालय डिहवां लखमनपुर में परिचारक के पद पर हुई। सुरेश चौहान तब से कार्य कर रहा है लेकिन उसके वेतन का भुगतान नहीं हो रहा था ‌ इसके लिए वह विभागीय अधिकारियों के यहां चक्कर लगाता रहा। इसी बीच पता चला कि उसका मामला बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी के यहां लम्बित है‌‌ इस पर उन्होंने लेखाकार अजमत अकरम से मिलकर अपने वेतन भुगतान हेतु गुहार लगाई। इस मामले को निपटाने के एवज में अजमत अकरम ने परिचायक से बारह हजार रुपये के रिश्वत की मांग की। पैसा लिए बिना उन्होंने काम करने से मना कर दिया। बगैर वेतन भुगतान के काम कर रहा  सुरेश चौहान उनकी इस बात से दंग रह गया। बगैर घूस दिए वेतन भुगतान न होने की बात से क्षुब्ध सुरेश चौहान को तब प्रदेश सरकार के एण्टी करप्शन टीम की याद आयी। उसने इस आशय का आवेदन पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी को दिया। एंटी करप्शन विभाग द्वारा जांच में उनकी शिकायत की पुष्टि हुई। इसके बाद एंटी करप्शन टीम वाराणसी टीम ने अपनी कार्रवाई आरम्भ की। एंटी करप्शन टीम ने सोमवार 22 जुलाई को आरोपी अजमत अकरम पुत्र जमशेद अकरम निवासी सैयदवाड़ा,  थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर को बारह हजार रुपए की रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अजमत अकरम के विरूद्ध सतर्कता अधिष्ठान टीम द्वारा  अभियोग पंजीकृत कराकर विधिक कार्रवाई की गयी।

Post navigation

Previous: अवैध सफेद बालू भंडारण पर खनन अधिकारी के साथ एसडीएम अभिषेक कुमार ने कार्रवाई
Next: एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर बनाकर किया अमर शहीदों को याद।

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.