Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

सगे भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट क्षेत्र में फैली सनसनी

विशेष संवाददाता 24-07-2024
images.jpeg

जमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चक अब्दुल हकीम उर्फ चकिया गांव में मंगलवार की शाम लगभग 4.30 बजे अपने ही सगे भाई द्वारा अपने सगी बहन को मौत के घाट उतारने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है

बता देकी चिकिया निवासी संतोष कुमार बिंद द्वारा अपनी ही सगी बहन यशोदा (17) की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया गया और मौके से फरार हो गया। वही आशंका यह भी जताई जा रही है की घटना क्रम में परिवार के अन्य लोग भी सामिल है
वही शाम करीब 7.30 बजे घटना की सूचना होने पर फोरेंसिक टीम सहित पुलिस द्वारा गांव पहुंच कर मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में जांच करने में जुट गई। वही सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी व सीओ अनूप कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच कर परिजनों सहित स्थानीय लोगो से घटना की जानकारी ली।और बताया कि चकिया गांव निवासी 18 वर्षीय संतोष की किसी बात को लेकर 16 वर्षीय बहन यशोदा से कहा सुनी होगई। जिससे नाराज हो कर भाई संतोष ने बहन यशोदा को धारदार हथियार से गला काटकर कर मौत के घाट उतार दिया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। मृतका की मां और पिता गांव के सिवान में धान की रोपाई करने गए थे। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशेष नाथ सिंह पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव ‘को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि पिता की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Post navigation

Previous: रामलीला की जमीन को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष व पुलिस प्रशासन आमने सामने
Next: एडीशनल सीएमओ का ड्राईवर बनकर वसूली करने वाला गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.